छत्तीसगढ़

Kidnapping of Teacher : दुर्ग में महिला टीचर का अपहरण…! 5 लाख की फिरौती की मांग…पति को किडनैपर ने भेजी तस्वीर

पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग, 28 नवंबर। Kidnapping of Teacher : जिले में दिनदहाड़े एक महिला टीचर के अपहरण की वारदात से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। अपहरणकर्ताओं ने 43 वर्षीय टीचर राधा साहू को किडनैप कर उसके पति से 5 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है। इतना ही नहीं, किडनैपर ने महिला को बंधक बनाकर उसकी फोटो भी भेजी, जिससे परिजन दहशत में हैं।

ऐसा है पूरा मामला

मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। कैंप-1 निवासी मुकेश साहू ने अपनी पत्नी राधा साहू के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। राधा साहू भिलाई के सेक्टर-8 स्थित एक स्कूल में टीचर हैं। रोज की तरह आज सुबह वे स्कूल जाने के लिए ऑटो से निकली थीं, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचीं। जब स्कूल प्रबंधन ने अनुपस्थिति देखकर पति को फोन किया, तब मुकेश को अनहोनी का अंदेशा हुआ और उन्होंने तलाश शुरू की।

किडनैपर का फोन और भेजी गई तस्वीर

तलाशी के दौरान अचानक राधा के मोबाइल से पति को फोन आया। फोन करने वाले ने कहा, तेरी पत्नी हमारे कब्जे में है।इसके बाद किडनैपर ने राधा की बंधक बनाई हुई तस्वीर भेजी, जिसमें दावा किया गया कि उन्हें एक पेड़ से बांधकर रखा गया है। किडनैपर ने राधा को छोड़ने के एवज में ₹5 लाख की मांग की। फिरौती की मांग और बंधक तस्वीर देखने के बाद परिवार के लोग बेहद परेशान और डर के माहौल में हैं।

पुलिस जांच में जुटी

पति ने तुरंत छावनी थाने में रिपोर्ट दर्ज (Teacher Kidnapping) कराई। हालांकि पुलिस फिलहाल खुलकर कुछ भी कहने से बच रही है, लेकिन अधिकारियों ने पुष्टि की है कि, शिकायत प्राप्त हो गई है। पुलिस की टीम जांच में जुटी है। मामले के हर एंगल से जांच की जा रही है। महिला टीचर की तलाश के लिए विशेष टीम लगाई गई है। यह घटना दिनदहाड़े हुए अपहरण के कारण पूरे दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button