Featuredक्राइमछत्तीसगढ़सामाजिक

CG Breaking: गरियाबंद के दुधकैयां गांव में दो पक्षों में हिंसक झड़प, कई गाड़ियों में आग लगाई, इलाका छावनी में तब्दील

CG Breaking: गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दुधकैयां गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार पहले तो एक गुट के आपराधिक तत्वों ने दूसरे गुट के लोगों से जमकर मारपीट की। मारपीट की खबर सुनते ही दूसरे पक्षों के लोगों ने भी मारपीट करने वाले लोगों के घरों पर हमला कर दिया। इस दौरान घरों और गाड़ियों में आग लगा दी। इलाके में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के आला अफसर मौके पर मौजूद हैं।

पुराने मंदिर विवाद से जुड़ा मामला

सूत्रों के अनुसार, करीब एक साल पहले गांव के एक शिव मंदिर को खंडित किए जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में मूर्ति तोड़ने के आरोप में तीन लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी। बाद में जमानत पर छूटने के बाद आरोपियों पर गांव के लोगों को डराने‑धमकाने और मंदिर मामले में गवाही देने वालों को परेशान करने के आरोप लगे।

 

सुबह युवकों पर हमला, फिर भड़का गुस्सा

रविवार सुबह 4 से 6 युवकों पर पत्थर और रॉड से हमला किए जाने की सूचना मिली। इस घटना के बाद गांव में गुस्सा फैल गया। आरोप है कि इसके बाद एक समुदाय के कुछ लोगों ने दूसरे समुदाय के घरों पर हमला कर दिया और कई घरों में आग लगा दी। हिंसा के दौरान कई घरों में आगजनी की गई, वहीं कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

हालात बिगड़ते देख पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई में लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही गरियाबंद एसपी मौके पर पहुंचे वहीं आईजी के भी घटनास्थल पर पहुंचने की सूचना है। तनाव को देखते हुए राजिम, फिंगेश्वर समेत आसपास के कई थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।

 

गांव में कर्फ्यू जैसे हालात

दुधकैयां गांव में फिलहाल कर्फ्यू जैसे हालात हैं। अग्निशमन दल और एम्बुलेंस मौके पर तैनात हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button