रायपुर

Newborn Body Found : रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना…! नाली में मिला नवजात का शव…इलाके में मचा हड़कंप

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

रायपुर, 14 मई। Newborn Body Found : रायपुर के बिरगांव इलाके में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नाली में एक नवजात शिशु का शव मिला। घटना बिरगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र के उरला थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 24 की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह राहगीरों ने नाली में कपड़े में लिपटा नवजात देखा। पास जाकर देखने पर बच्चे की मौत होने की पुष्टि हुई। सूचना मिलते ही पुलिस की उरला थाना टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

पुलिस को आशंका है कि जन्म के बाद किसी ने नवजात को नाली में फेंक दिया। हालांकि बच्चा मृत पैदा हुआ था या जन्म के बाद उसकी मौत हुई, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही इलाके के अस्पतालों, क्लीनिक और दाइयों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि नवजात की पहचान और उसे छोड़ने वाले तक पहुंचा जा सके।

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

करीब छह महीने पहले मेकाहारा अस्पताल परिसर में कचरे के डिब्बे से भ्रूण मिलने का मामला सामने आया था, जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया था। इस ताजा घटना के बाद इलाके में लोगों में नाराजगी और चिंता का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button