Featuredकोरबासामाजिक

Korba: सुभाष चौक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई

कोरबा। सुभाष चौक, निहारिका में आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर नेताजी के विचारों, साहस और देशप्रेम को याद करते हुए जयंती की खुशी में मिठाइयों का वितरण भी किया गया। आयोजन में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने नेताजी के आदर्शों पर चलने और देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में कोरबा बंग समाज के महासचिव अधिवक्ता श्यामल मल्लिक, अनिमेष गांगुली, संजय दुबे, एस.के. मुखोपाध्याय, अशोक गोस्वामी, तनमय गांगुली, कमल सर्वविद्या, अमित बनर्जी, राजा मुखर्जी, रजत कर, अमलान दत्ता, सुवेंदु शीट सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नेताजी की जयंती पर सुभाष चौक देशभक्ति और सम्मान के भाव से सराबोर नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button