Korba Breaking : रशियन हॉस्टल के पास लोहे का पुल काटकर ले जाने वाले जयसिंह सहित 5 आरोपी गिरफ्तार..10 अभी भी फरार…

News Power Zone
2 Min Read

Korba Breaking कोरबा। रशियन हॉस्टल के पास नहर पर बने लोहे के पुल को गैस कटर से काटकर चोरी करने वाले गिरोह का कोरबा पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में कुल 15 आरोपियों की पहचान की गई है, जिनमें से जय सिंह (Jai singh) सहित 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी10,आरोपितों की तलाश की जा रही है।

घटना 17 जनवरी 2026 की रात की है। अज्ञात चोरों ने नहर पुल में लगी लोहे की रेलिंग को गैस कटर से काट डाला और मौके से फरार हो गए। सुबह जब मामला सामने आया तो इलाके में हड़कंप मच गया। प्रार्थी की शिकायत पर चौकी सीएसईबी में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। साइबर सेल और चौकी सीएसईबी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर पूरे गिरोह का सुराग लगाया।
पूछताछ में आरोपियों ने पुल की रेलिंग काटकर चोरी करने की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर करीब 5 टन कटी हुई लोहे की रेलिंग बरामद की गई। इसके साथ ही पुलिस ने टाटा एस वाहन, स्प्लेंडर बाइक, गैस कटर मशीन, ऑक्सीजन और एलपीजी सिलेंडर, मोबाइल फोन और 6,000 रुपए नकद भी जब्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी

 

लोचन केवट, जयसिंह राजपूत, मोती प्रजापति, सुमित साहू और केशवपुरी गोस्वामी उर्फ पिच्चर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पूरी कार्रवाई में साइबर सेल और चौकी सीएसईबी पुलिस की भूमिका अहम रही।

पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या चोरी से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Share This Article