BreakingFeaturedदेशराजनीति

Modi Cabinet Reshuffle: मानसून सत्र से पहले मोदी कैबिनेट में फेरबदल, कुछ मंत्रियों को मिल सकती है राज्यपाल की जिम्मेदारी

Modi cabinet reshuffle ahead of Monsoon Session

Modi Cabinet Reshuffle: नई दिल्ली। संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में मंत्रिपरिषद के संभावित विस्तार और फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बदलाव भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन के नेतृत्व में संगठन की नई टीम के गठन के साथ किया जा सकता है।

 

Modi Cabinet Reshuffle: रिपोर्टों के अनुसार, भाजपा का शीर्ष नेतृत्व संगठन के नए पदाधिकारियों की सूची को अंतिम रूप दे चुका है। नई टीम में युवा नेताओं को अहम जिम्मेदारियां मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय के उद्देश्य से मंत्रिपरिषद में भी बदलाव किए जाने के संकेत मिल रहे हैं।

 

Modi Cabinet Reshuffle: सूत्रों के मुताबिक, आगामी महीनों में तीन राज्यों के राज्यपालों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल जुलाई में, जबकि उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का कार्यकाल सितंबर में पूरा होगा। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मंत्रिमंडल से हटाए जाने वाले कुछ वरिष्ठ मंत्रियों को राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

 

Modi Cabinet Reshuffle: इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक सेशेल्स के दौरे पर हैं। इसके अलावा छह से 11 जुलाई के बीच उनके इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा पर जाने की भी संभावना है। वहीं, जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के एक से तीन जुलाई के बीच नई दिल्ली आने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

 

Modi Cabinet Reshuffle: संसद का मानसून सत्र जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। हालांकि, लोकसभा सचिवालय की ओर से अभी तक सत्र की आधिकारिक तिथियों की घोषणा नहीं की गई है। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के व्यस्त विदेशी दौरे और संसदीय कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल का समय तय किया जा सकता है। हालांकि, सरकार या भाजपा की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Related Articles

Back to top button