कोरबाFeaturedसामाजिक

Korba : नगर निगम के अधिकारियों के ढोल की खुली पोल.. सड़क को नदी बनाकर तैरा रहे कार,देखें VDO

कोरबा। निगम का काबिल अफसरो ने ऐसा कमाल कर दिखाया है कि बीच शहर सड़क में नदी का नजारा दिखने लगा है। रिहायशी एरिया में रहने वाले लोग अफसरों के इस अनोखे कारनामे के कारण सड़क में कार को तैराकर कार पार करा रहे है।

 

देखें VDO

नगर निगम के काबिल अफसरो के कारनामों के कारण  आयुक्त के प्रतिष्ठा दांव पर लग गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VDO पोड़ीबहार और पंडित रविशंकर शुक्ल नगर को जोड़ने वाले मार्ग का बताया जा रहा है।नाले का पानी सड़क में आने से सड़क नदी के स्वरूप में परिवर्तित हो गई है। सड़क बनी नदी में अपनी असावधानी से एक कार चालक बाल-बाल बचा। वीडियो 2 दिन पूर्व हुई बारिश के समय का बताया जा रहा है। कार चालक कौन था और कहां जा रहा था, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन जो भी घटित हुआ, वह बारिश के दौरान शहरी क्षेत्र में नगर निगम के द्वारा जल निकासी की व्यवस्था की पीटे जा ढोल की पोल के लिए पर्याप्त है।

Related Articles

Back to top button