Featuredछत्तीसगढ़पुलिससामाजिक

22 नक्सली ढेर: सीएम साय बोले, ‘क्रूर, निरंकुश नक्सलवाद का अंत निकट, 2026 तक भयमुक्त होगा बस्तर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में दो अलग-अलग मुठभेड़ (Naxal Encounter) में सुरक्षाबलों कुल 22 नक्सलियों मार गिराया. इसने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस संकल्प को दृढ़ कर दिया है, जिसमें छत्तीसगढ़ को मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त बनाने का प्रण लिया गया है. हालांकि बीजापुर और कांकेर में सुरक्षाबलों के साथ हुए मुठभेढ़ में देश ने एक जवान शहीद खो दिया है.

बीजापुर-गंगालूर में 18 और कांकेर-नारायणपुर में 4 नक्सलियों मुठभेड़ में मारे गए

 

सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, प्रदेश में नक्सलवाद के विरुद्ध हमारी लड़ाई मजबूती से जारी है. आज सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में बीजापुर-गंगालूर में 18 और कांकेर-नारायणपुर में 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. मुठभेड़ में शहीद हुए डीआरजी जवान की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी.

 

मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प को मजबूती प्रदान किया

सीएम साय ने आगे लिखा, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए, सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है. उनके साहस को नमन करता हूं.

Related Articles

Back to top button