रायपुर

Mahadev Ghat Shock : राजधानी में मर्डर मिस्ट्री…! महादेवघाट में संदिग्ध हालत में महिला की लाश बरामद

हत्या की आशंका

रायपुर, 22 अप्रैल। Mahadev Ghat Shock : राजधानी के महादेवघाट में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खारुन नदी के किनारे एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला। यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी वस्तु से हमला कर उसकी हत्या की गई और बाद में पहचान छुपाने के उद्देश्य से शव को नदी किनारे फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और महिला की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में भय और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button