छत्तीसगढ़

Mission Karmyogi : छत्तीसगढ़ में 9 फरवरी से शुरू हो रहा आई-जीओटी कर्मयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम…! अंडर सेक्रेटरी करेंगे कोऑर्डिनेट

राज्य में सुशासन और दक्ष प्रशासन को मजबूत करने की पहल

रायपुर, 07 फरवरी। Mission Karmyogi : छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य में सुशासन, दक्ष प्रशासन और क्षमता आधारित कार्य संस्कृति को मजबूत करने के उद्देश्य से आई-जीओटी कर्मयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम का संभाग एवं जिला स्तर पर 9 फरवरी से आयोजन करने की घोषणा की है।

शासन के आदेशानुसार राज्य के सभी संभाग आयुक्त, जिला कलेक्टर और उनके अधीनस्थ कार्यालयों में इस प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों को आधुनिक प्रशासनिक दक्षता, डिजिटल गवर्नेंस, व्यवहारिक प्रशासनिक कौशल और भूमिका आधारित प्रशिक्षण से सशक्त बनाना है, जिससे शासन की कार्यप्रणाली और अधिक परिणामोन्मुखी और नागरिक हितैषी बन सके।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत ने प्रदेशव्यापी प्रशिक्षण कार्यक्रम को गंभीरता से क्रियान्वित करने और सभी विभागों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मिशन कर्मयोगी के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए क्षमता निर्माण शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।

ट्रेनिंग प्रोग्राम 9 फरवरी को रायपुर डिवीजन में, 12 फरवरी को बस्तर डिवीजन में, 18 फरवरी को बिलासपुर डिवीजन में, 24 फरवरी को दुर्ग डिवीजन में और 26 फरवरी को सरगुजा डिवीजन में होगा। iGOT प्लेटफॉर्म एडमिनिस्ट्रेटिव क्षमता बनाने, सर्विस डिलीवरी की क्वालिटी सुधारने, डिजिटल वर्क कल्चर को बढ़ावा देने और नतीजे-ओरिएंटेड गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए एक ज़रूरी टूल है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन और समन्वय हेतु अवर सचिव एवं नोडल अधिकारी (आईजीओटी कर्मयोगी) अंजू सिंह संभाग और जिला मुख्यालयों में प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं समन्वय करती रहेंगी। जानकारी के लिए संपर्क करें: +91-9285303900

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button