कोरबा

LIC Security Death : कोरबा LIC ऑफिस में नाइट ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध मौत…! सुबह मचा हड़कंप…पुलिस जांच में जुटी

घटनास्थल से संदिग्ध सामग्री बरामद, हर एंगल से जांच शुरू

कोरबा, 06 जुलाई। LIC Security Death : छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) कार्यालय में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नाइट ड्यूटी पर तैनात एक 25 वर्षीय सुरक्षाकर्मी मृत अवस्था में मिला। घटना के बाद पुलिस ने मौके से कुछ संदिग्ध सामग्री जब्त की है और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, कलेक्टोरेट के पास स्थित LIC कार्यालय में नाइट शिफ्ट में तैनात विनोद सोनवानी (25 वर्ष) सोमवार सुबह मृत पाए गए। बताया जा रहा है कि जब उनका फोन लगातार नहीं उठा तो परिजन कार्यालय पहुंचे, जहां घटना की जानकारी मिली।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस, विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से मिली संदिग्ध सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

हर पहलू से होगी जांच

सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button