JJM Contractors Protest : काम पूरा…भुगतान अधूरा…! बारिश में भी नहीं झुके JJM ठेकेदार…रायपुर में जोरदार प्रदर्शन…VIDEO देखें

News Power Zone
2 Min Read
JJM Contractors' Protest

रायपुर, 06 जुलाई। JJM Contractors Protest : मूसलाधार बारिश के बीच रायपुर की सड़कों पर उस समय अलग ही नजारा देखने को मिला, जब जल जीवन मिशन (JJM) के तहत काम कर रहे ठेकेदार लंबित भुगतान की मांग को लेकर बारिश में ही प्रदर्शन करने उतर आए। भीगते हुए घंटों तक चले इस विरोध ने न सिर्फ विभागीय व्यवस्था पर सवाल खड़े किए, बल्कि ठेकेदारों की नाराजगी भी खुलकर सामने आ गई।

प्रदर्शनकारी ठेकेदारों का आरोप है कि उन्होंने महीनों पहले परियोजनाओं का काम पूरा कर दिया, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया। उनका कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से मुलाकात और ज्ञापन देने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला।

बारिश के बीच नारेबाजी करते हुए ठेकेदारों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान जारी नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उनका यह भी कहना है कि भुगतान में लगातार हो रही देरी से जल जीवन मिशन के कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

इस बीच, बरसते पानी में हुए प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ठेकेदार भीगते हुए अपनी मांगों पर अड़े नजर आ रहे हैं। अब निगाहें प्रशासन और संबंधित विभाग पर टिकी हैं कि ठेकेदारों की मांगों पर क्या निर्णय लिया जाता है और लंबित भुगतान कब तक जारी किया जाता है।

Share This Article