Featuredछत्तीसगढ़पुलिस

SP ने बदले तीन थानेदार, शानिप रात्रे को गौरेला थाना का प्रभार..एसआई नवीन मिश्रा को मरवाही और यातायात के थानेदार…

जीपीएम। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। SP भावना गुप्ता ने 36 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर कर दिया है। 3 TI, 2 सब-इंस्पेक्टर, 3 ASI, 28 आरक्षक और प्रधान आरक्षकों का तबादला किया गया है।

SP भावना गुप्ता ने गौरेला थाना प्रभारी को बदलकर शनीप रात्रे को जिम्मेदारी सौंपी है। गंगा प्रसाद बंजारे को मरवाही थाना प्रभारी और अरविंद मिश्रा को कोटमी चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं कई आरक्षकों को थानों से लाइन और लाइन में पदस्थ आरक्षकों को थाने में तैनाती दी गई है। कुछ पुलिसकर्मियों को शिकायत शाखा सहित कई जिम्मेदारी दी गई है।

आरक्षक मनोज कुमार मरावी को थाना पेंड्रा से थाना मरवाही भेजा गया है। आरक्षक को सन्नी कोसले को थाना गौरेला से थाना मरवाही, आरक्षक हर्ष सिंह गहरवार खोडरी से थाना मरवाही, आरक्षक जितेन्द्र आयाम को थाना गौरेला से थाना मरवाही ट्रांसफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button