Uncategorized

CG accident: तेज रफ्तार ट्रक और बोलरो की भिड़ंत में मासूम समेत 4 लोगों की मौत, गुस्साई भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी

सीतापुर/अंबि​कापुर। CG accident: छत्तीसगढ़ के सीतापुर में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक और बोलरो की भिड़ंत में मासूम समेत 4 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर के दर्शन कर के लौट रहे थे। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी।

 

CG accident: जानकारी के मुताबिक, ग्राम विशुनपुर प्लांट के पास मुख्य मार्ग NH43 पर महाशिवरात्रि के पर्व पर किलकिला शिव मंदिर के दर्शन करके श्रद्धालु रेवापुर-सखौली लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक और श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो के बीच भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त कार में 11 से ज्यादा लोग सवार थे।

Related Articles

Back to top button