BreakingFeaturedकोरबापुलिस

Korba Breaking: गैंगरेप केस में बड़ी चूक, थाने में पीड़िता को लौटा दिया… SP ने दो आरक्षक किए सस्पेंड

कोरबा, 20 जनवरी। महिलाओं से जुड़े अपराधों को लेकर कोरबा पुलिस में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बांकीमोंगरा थाना में पदस्थ दो आरक्षकों को गंभीर लापरवाही के आरोप में( Superintendent of Police) पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक आरक्षक क्रमांक 127 राकेश मेहता और आरक्षक क्रमांक 771 राजेन्द्र राज पर आरोप है कि गैंगरेप पीड़िता थाने पहुंची थी, लेकिन उसकी शिकायत तक दर्ज नहीं की गई। पीड़िता को बिना आवेदन लिए लौटा देना पुलिस कर्तव्य का खुला उल्लंघन माना गया है।
यह मामला हाल ही में सामने आए गैंगरेप प्रकरण से जुड़ा है, जिसमें पहले ही डायल 112 के चालक और पीड़िता के प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि घटना के बाद पीड़िता न्याय की उम्मीद लेकर बांकीमोंगरा थाना पहुंची थी, लेकिन ड्यूटी पर तैनात आरक्षकों की उदासीनता के चलते उसकी फरियाद अनसुनी रह गई।
मामले की जांच पूरी होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीर लापरवाही करार देते हुए दोनों आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया।
एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने साफ शब्दों में कहा है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी चाहे किसी भी पद पर हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है।
इस कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और थानों में शिकायतों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button