Featuredकोरबापुलिस

Korba: नाबालिग को पैसे का लालच देकर शराब का परिवहन करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Korba : दीपका पुलिस ने नाबालिग बच्चों को पैसे का लालच देकर शराब का परिवहन करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कॉलेज रोड झाबर में एक मोटरसाइकिल पर शराब का परिवहन कर रहे नाबालिग और आरोपी राहुल नटराज को पकड़ा गया। उनके कब्जे से कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

पूछताछ में यह सामने आया कि आरोपी किशन चौहान ने नाबालिग को पैसे देकर अवैध कच्ची महुआ शराब विजयनगर निवासी आरोपी धीरेंद्र कुमार चौहान से लाने के लिए कहा था।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 लीटर कच्ची महुआ शराब, शराब बनाने का पात्र और मोटरसाइकिल (CG 12 BP 0850) को जप्त कर लिया। सभी आरोपियों—किशन चौहान, राहुल नटराज और धीरेंद्र कुमार चौहान—को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button