कोरबा

Theft Case : कोरबा पुलिस का बड़ा खुलासा… ! सूने मकान में ₹11 लाख की चोरी…मां-बेटा गिरफ्तार

सूने घर को बनाया निशाना, कोरबा पुलिस ने चोरी की गुत्थी सुलझाई

कोरबा, 09 फरवरी। Theft Case : जिले में अपराधों पर लगाम कसने के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के सख्त निर्देशों का असर दिखने लगा है। थाना कोतवाली और मानिकपुर चौकी पुलिस ने सूने मकान में हुई बड़ी चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए सोने-चांदी के जेवरातों की कीमत बाजार में करीब ₹11,11,000 आंकी गई है।

क्या था मामला?

प्रार्थी ने 6 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वह सपरिवार रायपुर गया हुआ था, तभी अज्ञात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर जेवरात और नगदी पार कर दी। शुरुआत में चोरी गई संपत्ति का अनुमान कम लगाया गया था, लेकिन बरामदगी के बाद इसकी असली कीमत का खुलासा हुआ।

सीसीटीवी और फाइनेंस कंपनी से खुला राज

विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदेहियों को घेरा। पूछताछ में पता चला कि शातिर चोर संजय वैष्णव ने अपनी मां लव कुमारी वैष्णव के साथ मिलकर चोरी की थी। आरोपियों ने चोरी के जेवरात ‘मधुर फाइनेंस’ में गिरवी रख दिए थे, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बरामद कर लिया है।

आरोपियों का प्रोफाइल

गिरफ्तार आरोपियों में संजय वैष्णव उर्फ गोलू (31 वर्ष) और उसकी मां लव कुमारी वैष्णव (50 वर्ष) शामिल हैं। मुख्य आरोपी संजय वैष्णव एकआदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में भी चोरी, नकबजनी और बलात्कार जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 331(4), 305(1) और 317(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button