छत्तीसगढ़

Wedding Drama : रिसेप्शन में पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड…! दूल्हे ने ठुकराई शादी…मचा हंगामा…छत्तीसगढ़ में फिल्मी ट्विस्ट

3 साल के रिश्ते का दावा

मनेंद्रगढ़, 10 मई। Wedding Drama : छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब दुल्हन का कथित बॉयफ्रेंड उसके ससुराल पहुंच गया और सबके सामने रिश्ते का दावा कर दिया। युवक ने कहा कि दुल्हन पिछले तीन साल से उसकी गर्लफ्रेंड है और दोनों रिलेशनशिप में थे। इस खुलासे के बाद शादी की खुशियां देखते ही देखते तनाव में बदल गईं।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत कठौतिया निवासी नवीन कुमार की शादी 6 मई को कोड़ा निवासी अनिता से हुई थी। 7 मई को विदाई के बाद दुल्हन अपने ससुराल पहुंची। घर में रिसेप्शन पार्टी की तैयारियां चल रही थीं, तभी मयूर अग्रवाल नाम का युवक वहां पहुंच गया।

3 साल के रिश्ते का दावा

बताया जा रहा है कि मयूर ड्राय फ्रूट्स का कारोबारी है। उसने दुल्हन के साथ लंबे समय से रिलेशन होने का दावा करते हुए कहा कि उसके पास दोनों के फोटो और वीडियो भी मौजूद हैं। युवक की बात सुनते ही घर में हड़कंप मच गया और दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा, दुल्हन व युवक को पूछताछ के लिए सिटी कोतवाली ले जाया गया। थाने में देर रात तक समझाइश का दौर चलता रहा, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।

दूल्हे नेअपनाने से किया इनकार

फिल्मी अंदाज में हुए इस खुलासे के बाद दूल्हे ने दुल्हन को अपनाने से साफ इनकार कर दिया। दूल्हे का कहना है कि जब लड़की पहले से किसी और के साथ रिश्ते में थी, तो वह उसे स्वीकार नहीं कर सकता। उसने तलाक लेने की बात भी कही है।

विवाद बढ़ने के बाद शादी की रिसेप्शन पार्टी भी रद्द कर दी गई। पूरी रात तीनों पक्ष थाने में मौजूद रहे। मामले में सिटी कोतवाली प्रभारी विवेक पाटले ने बताया कि फिलहाल किसी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है और दोनों परिवारों को समझाइश देकर आपसी समाधान की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button