Featuredछत्तीसगढ़सामाजिक

Korba News: कलश यात्रा के साथ राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भक्ति में डूबा शहर

कोरबा। Kalash Yatra Bhagwat Katha Korba धर्म, आस्था और भक्ति के अद्भुत संगम के बीच निहारिका आरपी नगर के राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। मंदिर परिसर से निकली मंगल कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भजन-कीर्तन, शंखध्वनि और राधे-श्याम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

02 मई से प्रारंभ हुई सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन अन्नत अवस्थी परिवार द्वारा श्रद्धा, सेवा और धार्मिक भावना के साथ कराया जा रहा है। कथा प्रारंभ होने से पहले महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में झूमते नजर आए।

कथा व्यास पंडित पवन कुमार त्रिपाठी जी महाराज अपने मधुर वाणी और ओजस्वी प्रवचनों से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत का आध्यात्मिक संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भागवत कथा मनुष्य को मोह-माया से दूर कर भक्ति, प्रेम और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कथा श्रवण से आत्मिक शांति के साथ जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और पुष्प सज्जा से आकर्षक रूप दिया गया है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति ने धर्मप्रेमियों से कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button