देश

Fake Baba : पाखंडी बाबा…! आस्था के नाम पर अपराध का साम्राज्य…महिला से कई बार दुष्कर्म… ठिकाने से मिले 58 आपत्तिजनक वीडियो…यहां देखें

200 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

नासिक, 21 मार्च। Fake Baba : महाराष्ट्र के नासिक में खुद को ज्योतिषी और ‘गॉडमैन’ बताने वाले अशोक खरात उर्फ ‘कैप्टन खरात’ को पुलिस ने गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक महिला को नशीला पदार्थ देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने और कई अन्य महिलाओं का शोषण करने के आरोप लगे हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने धार्मिक अनुष्ठानों और दैवीय शक्तियों का झांसा देकर एक 35 वर्षीय विवाहित महिला का विश्वास जीता और नवंबर 2022 से दिसंबर 2025 के बीच उसे नशीला पदार्थ देकर बार-बार दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

जांच के दौरान आरोपी के ‘ओक्स प्रॉपर्टी डीलर’ कार्यालय से एक पेन ड्राइव बरामद की गई, जिसमें 58 अश्लील वीडियो क्लिप मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि इनमें कई हाई-प्रोफाइल महिलाएं शामिल हो सकती हैं। सभी वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

आरोपी का पूर्व कर्मचारी आपत्तिजनक फोटो भेजकर करता उगाही

मामले में एक और खुलासा हुआ है कि आरोपी का पूर्व कर्मचारी नीरज जाधव महिलाओं को आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर रंगदारी वसूलता था। शिरडी में भी इसी तरह की धमकी देने का मामला सामने आया है, जिससे इस पूरे नेटवर्क के बड़े रैकेट होने की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पहले मर्चेंट नेवी में कार्यरत था और बाद में ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के जरिए पहचान बनाई। उसके कई प्रभावशाली लोगों और राजनेताओं के साथ संबंधों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के ठिकानों से भारी मात्रा में नकदी, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसने पिछले 15 वर्षों में करीब 200 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने तेजस्विनी सतपुते (Godman Arrested) के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button