कोरबा

Korba Land Dispute : कोरबा में जमीन विवाद पर बवाल…! महिला-पुरुषों में जमकर मारपीट…सड़क बनी अखाड़ा

सड़क पर चली लाठियां

कोरबा, 10 मई। Korba Land Dispute : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दो गज जमीन को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि सड़क पर ही खूनी संघर्ष छिड़ गया। दर्री थाना क्षेत्र के गोपालपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले, जिसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल थे। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सड़क पर चली लाठियां

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पिछले कई दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात कहासुनी के बाद मामला अचानक हिंसक हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर सड़क पर आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हमला शुरू कर दिया।

सड़क पर हो रही मारपीट को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया। काफी देर तक इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा।

घटना का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं।

हालांकि अब तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष आपस में मामला सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है और इलाके में तनाव बरकरार है। लोगों को आशंका है कि जमीन विवाद को लेकर आने वाले दिनों में फिर से कोई बड़ी घटना हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button