Featuredक्राइमछत्तीसगढ़सामाजिक

CG NEWS : बुलेट के शौकीन शाहरुख सहित दो गिरफ्तार.. पढ़े कैसे लगाते थे लोगो को चुना…

घरघोड़ा। जशपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में दस्तावेजों के धोखे से दुरूपयोग कर वाहनों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों शाहरूख खान और वसीम अकरम को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 10 बुलेट और एक स्कूटी बरामद की है।

ये है मामला?

आवेदक आशीष शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके नाम से एक वाहन फाइनेंस करा लिया गया है, जबकि उसने ऐसा कोई वाहन नहीं खरीदा था। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की और पाया कि आरोपी शाहरूख खान और वसीम अकरम ने मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करके कई वाहनों को फाइनेंस कराया था और फिर उन्हें बेच दिया था।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से 10 बुलेट और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शाहरूख खान के खिलाफ पहले भी ठगी के मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि इस तरह के मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button