Korba : कलेक्टर ने लिफ्ट प्रारंभ करने के दिए निर्देश..4 साल बाद भी शुरू नही हो सका है लिफ्ट…

Desk Reporter
1 Min Read

कोरबा। कलेक्टर कार्यालय में पिछले चार साल से बंद पड़े लिफ्ट को शुरू करने का कलेक्टर ने निर्देश दिया है।

कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य कार्यालयों में लगाए गए लिफ्ट को प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक अपनी समस्या को लेकर आते हैं। इस दौरान ऊपर की मंजिल में जाने में असुविधा होती है। बैठक में विद्युत व यांत्रिकी विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस हफ्ते लिफ्ट का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।

Share This Article