Korba Prosecution Department Transfer : कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार पटेल संभालेंगे मोर्चा…

News Power Zone
2 Min Read
Oplus_131072

Korba Prosecution Department Transfer: गृह विभाग का बड़ा आदेश जारी, नंद कुमार पटेल को कोरबा तो सचिदानंद कुमार मिश्रा को जांजगीर की कमान।

 

रायपुर/कोरबा। Korba Prosecution Department Transfer छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने जिला अभियोजन अधिकारियों के तबादले का बड़ा आदेश जारी किया है। 7 सितंबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक कोरबा और जांजगीर जिले के जिला अभियोजन अधिकारियों के बीच अदला-बदली की गई है। इस फेरबदल के बाद नंद कुमार पटेल को कोरबा जिले का नया जिला अभियोजन अधिकारी बनाया गया है, जबकि वर्तमान में कोरबा में पदस्थ सचिदानंद कुमार मिश्रा को जांजगीर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गृह विभाग के आदेश में दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

कोरबा में अब नंद कुमार पटेल संभालेंगे मोर्चा

आदेश के अनुसार श्री नंद कुमार पटेल, जो वर्तमान में जिला अभियोजन अधिकारी, जांजगीर के पद पर पदस्थ थे, अब जिला अभियोजन अधिकारी, कोरबा होंगे। वहीं श्री सचिदानंद कुमार मिश्रा, जो वर्तमान में जिला अभियोजन अधिकारी, कोरबा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें जिला अभियोजन अधिकारी, जांजगीर बनाया गया है।

यानी गृह विभाग के इस आदेश में कोरबा और जांजगीर के अभियोजन अधिकारियों की सीधी अदला-बदली हुई है।

अचानक हुए फेरबदल ने बढ़ाई हलचल

जिला अभियोजन अधिकारी की भूमिका न्यायालयों में गंभीर आपराधिक मामलों की पैरवी और अभियोजन व्यवस्था के संचालन से जुड़ी होती है। ऐसे में इस स्तर पर हुए प्रशासनिक फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर कोरबा जैसे औद्योगिक और अपराध की दृष्टि से संवेदनशील जिले में नए जिला अभियोजन अधिकारी की नियुक्ति पर निगाहें रहेंगी।गृह विभाग का यह आदेश अब कोरबा की न्यायिक पैरवी व्यवस्था में नए चेहरे और नई कार्यशैली की शुरुआत करेगा।

Share This Article