Featuredक्राइमछत्तीसगढ़

CG News : तहसीलदार ने 50 हाईवा रेत किया जब्त.. सरकारी जमीन में धड़ल्ले से जल रहा था भंडारण…

रायपुर। रायपुर के नवापारा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जौंदा में अवैध रेत भंडारण में बुधवार को प्रशासन की टीम ने छापेमारी की है। तहसीलदार सूरज बंछोर और आलोक वर्मा की टीम ने सरकारी जमीन पर लगभग 50 हाइवा से अधिक अवैध रूप से संग्रहित किए गए रेत को जब्त किया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के गाइड लाइन के अनुसार पूरे प्रदेश में रेत खदान बंद कर दिया गया है। सभी रेत खदानें 10 जून से 15 अक्टूबर तक बंद रहेंगी।

कार्रवाई के दौरान चर्चा में तहसीलदार बंछोर ने बताया कि, ग्राम जौंदा में सरकारी जमीन पर अवैध रेत भंडारण की जानकारी मिली थी। निरीक्षण करने पहुंची टीम ने लगभग 50 हाइवा के बराबर रेत का भंडारण होना पाया। तुरंत जब्ती बनाते हुए कार्रवाई की गई। इसकी रिपोर्ट अभनपुर एसडीएम के माध्यम से खनिज विभाग को सौंपा जाएगी। खनिज विभाग द्वारा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा।

Related Articles

Back to top button