Uncategorized

Korba Breaking: SP ने 7 वीर सिपाहियों का किया तबादला.. पढ़ें कौन कहां हुआ पोस्टिंग


कोरबा।Korba Police Transfer News  जिले की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सात पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने नए पदस्थापना स्थल पर तत्काल आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार थाना, चौकी और रक्षित केंद्र में पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें सीएसईबी थाना और चौकी कोरबी में सबसे अधिक पोस्टिंग की गई है।

कौन कहां हुआ पोस्टिंग

सब-इंस्पेक्टर राजेन्द्र राठौर : थाना बांगो ➜ थाना सीएसईबी

प्रधान आरक्षक शंकरधर जायसवाल : रक्षित केंद्र कोरबा  चौकी कोरबी

आरक्षक टंकेश्वर पटेल : रक्षित केंद्र कोरबा ➜ चौकी कोरबी

आरक्षक रितेश कुमार शर्मा : चौकी कोरबी थाना सीएसईबी

आरक्षक पुष्पोलाल लाल मुरुर्जी : थाना उरगा  थाना सीएसईबी

आरक्षक विनोद कुमार कंवर : थाना पसान ➜ थाना सीएसईबी

आरक्षक अरविंद साहू : थाना लेमरू  थाना सीएसईबी

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह पदस्थापना प्रशासनिक दृष्टिकोण से अगले आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी। संबंधित थाना प्रभारियों को भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में पुलिस विभाग में और भी बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button