
कोरबा।कोरबा के बहुचर्चित जिला मिशन समन्वयक मनोज पांडे को पद से हटा दिया गया है। उनकी प्रतिनियुक्ति वापस लेते हुए मूल विभाग में वापसी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मनोज पांडे (Manoj Pandey)के खिलाफ लंबे समय से लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई गंभीर आरोपों को लेकर शिक्षक संगठनों में नाराजगी थी। हाल ही में शिक्षा मंत्री के कोरबा प्रवास के दौरान शिक्षक संगठनों ने शिकायतों का पुलिंदा सौंपते हुए सीधे कार्रवाई की मांग की थी।
सूत्रों के मुताबिक शिकायतों की संख्या और उनके स्वरूप को देखते हुए मामले की समीक्षा की गई, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। मनोज पांडे की विदाई को शिक्षा विभाग में अहम और सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। अब आगे विभागीय जांच और अन्य प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर निगाहें टिकी हुई हैं।



