Triple Death : कार में तीन शव…! CCTV में ‘बाबा’ की एंट्री…शराब की बोतलें और मिले उल्टी के निशान…यहां देखें Video

News Power Zone
4 Min Read
Triple Death
नई दिल्ली, 10 फरवरी। Triple Death : दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में एक कार के अंदर तीन लोगों के शव मिलने के रहस्यमयी मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। सीसीटीवी फुटेज में कार की फ्रंट पैसेंजर सीट पर ‘बाबा’ के वेश में बैठे एक व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। पुलिस को शक है कि यह व्यक्ति इस मामले की ‘की लिंक’ हो सकता है और उसकी भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 3:50 बजे पीसीआर कॉल मिली थी। कॉलर ने बताया कि पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास एक कार में तीन लोग बैठे हैं, लेकिन वे किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को कार के अंदर तीनों व्यक्ति मृत मिले। कार अंदर से लॉक थी और करीब 50 मिनट से एक ही जगह खड़ी थी। मृतकों की पहचान 76 वर्षीय रणधीर, 47 वर्षीय शिव नरेश सिंह और 40 वर्षीय लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है। रणधीर और शिव नरेश दिल्ली के बापरोला इलाके के निवासी थे, जबकि लक्ष्मी देवी जहांगीरपुरी में रहती थीं और मूल रूप से बिहार की रहने वाली थीं। रणधीर ड्राइवर सीट पर थे, जबकि बाकी दोनों पीछे की सीट पर बैठे मिले। कार रणधीर की ही थी।

शराब की बोतलें और उल्टी के निशान

पुलिस को कार से तीन शराब की बोतलें और तीन इस्तेमाल किए हुए डिस्पोजल ग्लास मिले हैं। शिव नरेश और लक्ष्मी देवी के मुंह से उल्टी निकलने के निशान भी पाए गए हैं। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई थी और शक था कि तीनों ने जहर मिला सॉफ्ट ड्रिंक पीया हो, लेकिन अब पुलिस अन्य एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

‘बाबा’ की भूमिका पर सवाल

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध ‘बाबा’ घटना वाले दिन कार की फ्रंट सीट पर बैठा था और मृतकों से बातचीत करता हुआ सीसीटीवी में दिखा है। बताया जा रहा है कि तीनों मृतक पहले से ही उसके संपर्क में थे और वह उनसे अक्सर मिलता था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मौतें जहरीले पदार्थ के सेवन से हुईं या इसके पीछे कोई साजिश है। शुरुआती संकेतों के आधार पर, शक है कि तीनों ने जहर मिला हुआ सॉफ्ट ड्रिंक पिया होगा। इस बीच, मरने वाले के परिवार वालों का कहना है कि जब वे घर से निकले थे तो वे पूरी तरह से नॉर्मल और खुश थे, और वे किसी स्ट्रेस या परेशानी में नहीं लग रहे थे। परिवार इस घटना से सदमे में है और सुसाइड थ्योरी पर सवाल उठा रहा है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले से पर्दा उठ सकता है।
TAGGED:
Share This Article