Featuredकोरबाक्राइम

KORBA BREAKING: AC के कॉपर वायर चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार… कबाड़ी कनेक्शन और…

कोरबा।KORBA BREAKING शहर में दुकानों और प्रतिष्ठानों से लगातार हो रही AC के कॉपर वायर चोरी की वारदातों पर आखिरकार कोतवाली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरोह का खुलासा किया है, जबकि जांच अब कबाड़ी कनेक्शन तक पहुंच गई है।

KORBA BREAKING पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक साहू, वसीम मेमन और रमेश साहू के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी देर रात दुकानों को निशाना बनाकर AC के कॉपर वायर निकालते थे और उन्हें ठिकाने लगाते थे।

कबाड़ी कनेक्शन आया सामने

पूछताछ में सामने आया है कि चोरी किए गए कॉपर वायर का लिंक राताखार के एक चर्चित कबाड़ी से जुड़ रहा है। शुरुआती जानकारी में राजेश नाम के कबाड़ी का नाम सामने आया है, जिससे इन आरोपियों के तार जुड़े होने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस इस एंगल पर अभी गहराई से जांच कर रही है।

बरामद हुआ चोरी का सामान

कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया कॉपर वायर भी बरामद कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने शहर के किन-किन इलाकों में वारदात को अंजाम दिया है और इसमें और कौन-कौन शामिल हो सकते हैं।

लगातार मिल रही थीं शिकायतें

पिछले कुछ समय से शहर के विभिन्न क्षेत्रों से AC के कॉपर वायर चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे व्यापारी वर्ग में नाराजगी थी। पुलिस ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निगरानी बढ़ाई और आखिरकार गिरोह तक पहुंच गई।।फिलहाल पुलिस मामले की सूक्ष्म जांच कर रही है और कबाड़ी नेटवर्क की भूमिका को भी खंगाल रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button