Featuredछत्तीसगढ़राजनीति

नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत का बड़ा बयान.. पूर्व CM की पर कहा आप पूरी निष्ठा से…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत Charan Das Mahant ने कोरबा लोकसभा जीत के बाद आज रायपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं ऐसा मानता हूं कि जब भी पूरे दिल और दिमाग से पूरी ईमानदारी से अपने लिए संघर्ष किया जाए खुदको विजयी मान कर चुनाव लड़े, तभी आप चुनाव जीतते हैं।

 

अगर आपके के मन में कोई कसक है या फिर किसी गलत चीज का एहसास है तब ही चुनाव लड़ने में कठिनाई होती है। महंत ने कहा मैंने हमेशा अपने साथियों के साथ भाषण में भी कहा है जो ईश्वर को साक्षी मानकर, गरीबों के प्रति समर्पित रहते हैं। उनको भगवान, ईश्वर, खुदा या ईसा मसीह जो भी कह लीजिए वो जरुर मदद करते हैं। ऊपर वाले के सिवा आज तक किसी ने मेरी मदद नहीं की। मुझे ये कहने में गर्व हो रहा है कि हम पांचवी बार लोकसभा के लिए चुने गए हैं। 3 बार जनता ने मुझे चुना 2 बार मेरी धर्म पत्नी।

Related Articles

Back to top button