Featuredदेशराजनीति

जैसे घर में आदमी औरत को पीटता है…’ पेरिस ओलंपिक में महिला खिलाड़ी की नाक तोड़ने वाले प्लेयर पर भड़कीं कंगना रनौत

न्यूज डेस्क। फ्रांस में चल पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान एंजेला कैरिनी और अल्जीरिया की इमान खलीफ के बीच बॉक्सिंग मुकाबले को लेकर बहस चल रही है। इस मुकाबले में इमान खलीफ ने अपनी प्रतिद्वंद्वी एंजेला की नाक तोड़ दी है। इसपर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कंगना रनौत ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इमान खलीफी को आदमी बताया था और कहा था कि महिला खिलाड़ी का सामना एक आदमी के साथ हुआ।

दरअसल इमान खलीफी एक ट्रांसजेंडर हैं, जो पहले आदमी थे और बाद में उन्होंने सर्जरी से खुद को महिला का रूप दिया। अब एंजेला को हराने के बाद लोग कह रहे हैं कि उनसे सामने आदमी को रिंग में उतारा गया था। कंगना ने भी कुछ ऐसा ही कहा था।

कंगना ने उठाये सवाल
उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी बॉक्सिंग मुकाबले का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “इस लड़की को 7 फीट के आदमी के साथ लड़ना पड़ा, जिसकी पैदाइश पुरुष के रूप में हुई है। उसके बॉडी के सभी पार्ट्स आदमियों वाले थे, उसका बर्ताव और लुक दोनों पुरुषों वाले हैं। वह महिला को बॉक्सिंग मैच में वैसे मार रहा था, जैसे घर पर पुरुष एक महिला को मारता है। हालांकि, वह खुद को महिला बताता है, इसलिए आप खुद अंदाजा लगा लीजिए कि ये बॉक्सिंग मैच किसने जीता है? समाज सुधार का दावा करना बहुत ही गलत है और इसको बढ़ावा नहीं देना चाहिए। जाग जाइए, इससे पहले कि आपकी बेटियों की नौकरी और मेडल उनसे छीन लिए जाए”।

 

होमोसेक्सुएलिटी पर भी बोलीं कंगना रनौत
अब कंगना ने होमोसेक्सुएलिटी पर भी लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। ट्रांसजेंडर खिलाड़ी पर सवाल उठाने के बाद कंगना ने होमोसेक्सुएल लोगों के बारे में बात की है और बताया है कि उन्हें ये लोग पसंद हैं और उनके करीबी दोस्त भी ट्रांसजेंडर हैं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना ने लिखा, “दरअसल वोक रिलेशनशिप होने के लिए एक पार्टनर को फीमेल और दूसरे को मेल प्ले करना जरूरी है। रूढ़िवादी पुरुष, महिला भूमिका निभाना पसंद करते हैं लेकिन साथ ही आम महिलाओं को मर्दाना बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। अजीब बात है।”

कंगना ने आगे लिखा, “सच कहूं तो मुझे होमोसेक्सुएल लोग पसंद हैं। मेरे कुछ करीबी दोस्त होमोसेक्सुएल हैं औरव वो बहुत टैलेंटेड और काबिल हैं। इसलिए मुझे लगता है कि बाकी लोग उन्हें स्वीकार करें और जो नहीं हैं…

 

कंगना हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं और इसके लिए उन्हें कुछ लोग पसंद करते हैं तो तमाम लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें ट्रोल करते हैं। कंगना अब बॉलीवुड अभिनेत्री होने के साथ-साथ भाजपा सांसद भी बन गई हैं और अब वह पहले से भी ज्यादा खुलकर अपनी बात रख रही हैं।कंगना हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं और इसके लिए उन्हें कुछ लोग पसंद करते हैं तो तमाम लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें ट्रोल करते हैं। कंगना अब बॉलीवुड अभिनेत्री होने के साथ-साथ भाजपा सांसद भी बन गई हैं और अब वह पहले से भी ज्यादा खुलकर अपनी बात रख रही हैं।

Related Articles

Back to top button