Korba Banki Mongra SHO Jitendra Yadav Line Attach :: कभी महकमे के थे खास, अब लाइन अटैच! बाँकी मोंगरा थाना प्रभारी जितेंद्र यादव हटे, सत्यम साहू को मिली थानेदारी

News Power Zone
2 Min Read

Korba Banki Mongra SHO Jitendra Yadav Line Attach :बाँकी मोंगरा थाना प्रभारी जितेंद्र यादव लाइन अटैच, रक्षित केंद्र में पदस्थ सत्यम साहू को मिली थाने की कमान।

 

कोरबा। Korba Banki Mongra SHO Jitendra Yadav Line Attach पुलिस महकमे में देर रात एक बार फिर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। बाँकी मोंगरा थाना प्रभारी जितेंद्र यादव को लाइन अटैच कर दिया गया है। कभी महकमे में खास माने जाने वाले जितेंद्र यादव को आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्हें थाने की जिम्मेदारी से हटाकर लाइन भेज दिया गया? यह सवाल अब पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जितेंद्र यादव के स्थान पर रक्षित केंद्र में पदस्थ सत्यम साहू को बाँकी मोंगरा थाने की कमान सौंपी गई है। आदेश के बाद सत्यम साहू ने नए थाना प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली है।

थानेदारी बदली, चर्चाओं का बाजार गर्म

बाँकी मोंगरा जैसे संवेदनशील इलाके की पुलिसिंग को लेकर नए थाना प्रभारी के सामने कई चुनौतियां रहेंगी। वहीं, जितेंद्र यादव को अचानक लाइन अटैच किए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। हालांकि, लाइन अटैच किए जाने के पीछे आधिकारिक कारण क्या है, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलहाल पुलिस विभाग के इस बदलाव ने महकमे के भीतर और बाहर दोनों जगह हलचल जरूर बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि सत्यम साहू की नई पारी बाँकी मोंगरा की पुलिसिंग में क्या बदलाव लेकर आती है।

Oplus_131072

 

 

Share This Article