Breaking : सीतामढ़ी मारपीट का VDO वायरल होने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, 3 आरोपी गिरफ्तार

News Power Zone
2 Min Read
Oplus_131072

कोरबा । Sitamarhi Viral Video Case थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सीतामढ़ी इलाके में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

​मिली जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई की जा रही थी। इस घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे, जिसके बाद कोतवाली पुलिस तुरंत एक्शन में आई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 धरे गए

​पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उनके खिलाफ जान से मारने की नियत से हमला करने का अपराध दर्ज किया। मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने आज अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है

पुलिस का बयान:

सीएसपी  प्रतीक चतुर्वेदी ने कहा कि  ” आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है। जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।”

 

वैधानिक कार्रवाई जारी

​पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, वहीं अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले और कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article