Chhattisgarh ED Action PSC Recruitment DMF Scam :छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन: PSC भर्ती और DMF Scam के दो आरोपी गिरफ्तार, 7 ठिकानों पर छापे

News Power Zone
2 Min Read

Chhattisgarh ED Action PSC Recruitment DMF Scam : छत्तीसगढ़ में ED ने PSC भर्ती घोटाले और DMF Scam में बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्कर्ष चंद्राकर और सतपाल सिंह छाबड़ा को गिरफ्तार किया। 7 ठिकानों पर छापेमारी की गई।

 

दुर्ग-भिलाई। Chhattisgarh ED Action PSC Recruitment DMF Scam : छत्तीसगढ़ में पीएससी भर्ती घोटाला और DMF स्कैम के मामले में ED ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। सीजीपीएससी घोटाले के आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर और DMF घोटाले के आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा को ईडी ने गिरफ्तार किया है। दोनों को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट के आदेश के बाद पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।

बता दें कि ईडी ने प्रदेश में 7 जगहों पर छापा मारा। इनमें पूर्व CM भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी, पूर्व OSD चेतन बोरघारिया और पूर्व पटवारी कमलेश सिंह राजपूत के घर शामिल हैं। दुर्ग में दो ठिकानों पर जांच की गई।

ईडी के वकील सौरभ पांडेय ने बताया कि घोटाले की जांच में नए प्रमाण मिले हैं। सतपाल सिंह छाबड़ा पर DMF घोटाले में करीब 30 करोड़ रुपए का कमीशन लेने का आरोप है। आगे की पूछताछ के लिए उन्हें कस्टोडियल रिमांड पर लिया गया है।

Share This Article