KORBA: 9 वर्ष की मासूम बच्ची का अपहरण करने वाला संदेही पुलिस हिरासत में.. हो सकता है बड़ा खुलासा…

News Power Zone
1 Min Read
Oplus_0

कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पोड़ी बाहर में निवासरत 9 साल की मासूम को अपहरण की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। सिविल लाइन पुलिस संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बता दें कि पोड़ी बाहर में निवासरत एक परिवार उस समय सदमे में आ गया, जब घर में सोई 9 वर्षीय बालिका रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। परिवार जनो ने बालिका के अपहरण होने को सूचना तुरंत पुलिस को दी। सिविल थाना प्रभारी प्रमोद डडसेना ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहृत बालिका को ढूंढने पूरी ताकत लगा दी और 9 वर्षीय बालिका को जंगल से सकुशल बरामद करा कर चैन को सांस ली। अपहरण करने वाले संदेही को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सूत्रो की माने तो आज मामले का खुलासा हो सकता है।

Share This Article