Congress Protests : कोरबा में सड़कों की बदहाल स्थिति…! नगर निगम की लापरवाही से नाराज कांग्रेस ने किए आंदोलन तेज

News Power Zone
2 Min Read
Congress Protests

कोरबा, 13 नवंबर। Congress Protests : नगर निगम क्षेत्र की दादर रोड और अन्य शहर की सड़कों की खराब स्थिति को लेकर गुरुवार दोपहर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। पार्टी के नेताओं का आरोप है कि नगर निगम और भाजपा सरकार नागरिकों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि नगर निगम के 900 करोड़ रुपये और DMF के 600 करोड़ रुपये के बजट के बावजूद सड़कों की हालत बदतर है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नत्थू लाल साहू ने कहा कि कोरबा शहर की सड़कें अत्यंत खराब हैं और जनता को बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। नेता प्रतिपक्ष कृपा राम साहू ने आरोप लगाया कि कमीशन के चक्कर में टेंडर नहीं खोले जा रहे हैं, जबकि शहर और गांव की सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं।

जिला युवा कांग्रेस नेता राकेश पंकज ने कहा कि कुछ दिन पहले भी सड़क सुधार को लेकर गौ माता चौक पर आंदोलन किया गया था, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्योग मंत्री और नगर निगम अधिकारी केवल बैठकों और बयानबाजी में व्यस्त हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि नगर निगम जल्द सड़कों की मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं में सुधार नहीं करता है, तो उनका आंदोलन और तेज होगा।

 

Share This Article