Featuredकोरबासामाजिक

Korba : जिले में शिक्षकीय समस्याओं का जल्द हो निराकरण : सर्व शिक्षक संघ

कोरबा। सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव विपिन यादव व जिला महासचिव जय कुमार राठौर ने संयुक्त रूप से पत्र जारी कर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोरबा से शिक्षकीय समस्याओं के जल्द निराकरण हेतु रखी मांग।


इन समस्याओं का निराकरण के लिए सौंपा ज्ञापन

1) 10 दिवसीय अतिरिक्त अर्जित अवकाश को देय तिथि से संबंधितों के अवकाश लेखा में जोड़ने हेतु आहरण एवं संवितरण कार्यालयों को आदेशित करना।

2) शाला संचालन हेतु स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्थाई आदेश वर्ष 2018 का पालन करवाना।

3) प्रधान पाठक प्राथमिक शाला की पदोन्नति जल्द करवाना।

4) संशोधन वाले शिक्षकों के चार माह का वेतन जारी करने हेतु संबंधित कार्यालय को आदेशित करना।

5) 105 सहायक शिक्षकों के हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान करने हेतु स्पष्ट निर्देश जारी करना।

संघ का कहना है कि उक्त समस्याओं के संबंध में सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय एवं शासन द्वारा स्पष्ट आदेश होने के बावजूद भी जिले में उक्त आदेशों का पालन संबंधित कार्यालय द्वारा नहीं किया जा रहा जिससे शिक्षकों में अत्यंत रोष व्याप्त है।

आज संघ के ज्ञापन सौपने के कार्यक्रम में संघ के संतोष कर्ष, कृष्णा दास महंत, वीरेंद्र सूर्यवंशी, विनोद टंडन, प्रदीप राठौर, टी.आर. बंजारा, अभिमान सिंह पैकरा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button