Featuredक्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

ACB-EOW Red: सुकमा में ACB-EOW की रेड, CPI नेता के रिश्तेदार के ठिकानों पर सुबह सुबह पहुंची अफसरों की टीम

जगदलपुर/सुकमा। ACB-EOW Red: सुकमा जिले में ACB और EOW की टीम ने 6 जगह छापेमार कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि CPI नेता के रिश्तेदार और अन्य 5 तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घर गुरुवार तड़के टीम पहुंची है। सुकमा और कोंटा में 2 जगहों पर कार्रवाई चल रही है। छापे की कार्रवाई तेंदूपत्ता बोनस फर्जीवाड़ा से जुड़ा है। इसी मामले में डीएफओ अशोक पटेल निलंबित किए थे। कोंटा, एर्राबोर, पलाचलमा के प्रबंधकों के घरों में छापा पड़ा है।

 

ACB-EOW Red: बता दें कि कुछ दिनों पहले ही ACB-EOW की टीम ने रायगढ़, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा समेत 14 ठिकानों पर कार्रवाई की थी। सुकमा में निलंबित DFO अशोक पटेल सहित छिंदगढ़ और कोंटा के 2 शिक्षकों के घर जांच की गई। बीजापुर के सहायक आयुक्त के जगदलपुर स्थित मकान में भी दबिश दी थी। रायपुर से पहुंची ACB और EOW की 13 अफसरों की टीम ने जांच की थी।

Related Articles

Back to top button