रायपुर

Public Holiday : रामनवमी पर छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश घोषित…राज्य शासन का आदेश जारी

रायपुर, 25 मार्च। Ram Navami Holiday : छत्तीसगढ़ शासन ने रामनवमी पर्व के अवसर पर 26 मार्च 2026, गुरुवार को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, भारत सरकार के गृह मंत्रालय की अधिसूचना दिनांक 08 जून 1957 के साथ पढ़ी गई परक्राम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट), 1881 की धारा 25 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस आदेश के तहत 26 मार्च को राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों, संस्थानों एवं बैंकों में अवकाश रहेगा। रामनवमी के अवसर पर अवकाश घोषित होने से आम लोगों और कर्मचारियों को राहत मिलेगी और वे पूरे उत्साह के साथ पर्व मना सकेंगे।

Related Articles

Back to top button