Featuredकोरबादेशपुलिस

Korba: पुलिस के 12 वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजली..SP ने किया परिजनों का सम्मान…

कोरबा। पुलिस स्मृति दिवस पर सोमवार को कोरबा पुलिस को गौरवान्वित करने वाले उन 12 वीर सपूतों को श्रद्धांजली अर्पित की गई, जो देशरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देकर वीरगति को प्राप्त हुए। पुलिस कप्तान सिद्दार्थ तिवारी ने इन शहीद जवानों की वीरता को नमन करते हुए शॉल-श्रीफल भेंटकर उनके परिजनों का सम्मान किया।

जिला पुलिस बल कोरबा की ओर से पुलिस स्मृति दिवस पर एसपी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। देश के शहीद जवानों को श्रद्धांजली प्रदान की गई। इस मौके पर शहीद पुलिस जवानों के परिजन भी उपस्थित रहे, जिनसे एसपी सिद्दार्थ तिवारी ने मिलकर उनका हालचाल जाना। एसपी ने पिछले एक वर्ष में शहीद हुए देश भर के 216 जवानों का नाम लेकर उन्हें याद किया गया एवं परेड के द्वारा शोक शस्त्र कर सभी अतिथियों के द्वारा मौन धारित कर शहीदों को याद किया गया।

 

कार्यक्रम में वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, पूर्व कैबिनेट मंत्री ननकी राम कंवर, महापौर राजकिशोर प्रसाद, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला नेताम, एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा शहीद स्मारक में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।एवं शहीद जवानों के परिजनों को शाल- श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया ।

पुलिस अधीक्षक कोरबा ने शहीद परेड के पश्चात शहीद परिवारजन से बात किये एवं समस्यायों को निराकरण करने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

बता दें कि 21 अक्टूबर को पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है, जिसे अमर जवान स्थल पर शहीद जवानों की याद में मनाया जाता है। यह दिन उन वीर जवानों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
कार्यक्रम के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा, असिस्टेंट कमांडेंट रामसागर गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर अभियोजन, एफएसएल अधिकारी सत्यजीत कोसरिया, सीएसपी कोरबा भूषण एक्का, डीएसपी इग्नायुस तिर्की, हेडक्वार्टर डीएसपी श्रीमती प्रतिभा मरकाम, एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर, रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा एवं जिले के पुलिस बल, गणमान्य नागरिक ,सभी मीडिया के साथी, शहीद जवानों के परिजन उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button