Jantar Mantar Protest : संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर हंगामा…! प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज; कई घायल होने का दावा

News Power Zone
2 Min Read
Jantar Mantar Protest

नई दिल्ली, 20 जुलाई। Jantar Mantar Protest : राजधानी दिल्ली में संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे काकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं ने संसद की ओर मार्च निकालने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की। इस दौरान लाठीचार्ज किए जाने और कई प्रदर्शनकारियों के घायल होने के दावे सामने आए हैं।

पुलिस के अनुसार, संसद मार्च के लिए अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़ने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर दिल्ली पुलिस और RAF के जवान तैनात रहे।

वहीं, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि उनका मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण है और वे अपनी मांगों को लेकर पीछे नहीं हटेंगे।

सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 शर्तें

23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त करने के लिए तीन शर्तें रखी हैं, सरकार शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक मामले की जिम्मेदारी स्वीकार करे। CJP के प्रतिनिधिमंडल को संसद जाकर अपनी बात रखने की अनुमति मिले और सांसद इस मुद्दे को उठाने का आश्वासन दें। यदि स्वास्थ्य कारणों से यह संभव न हो, तो सांसद सफदरजंग अस्पताल पहुंचकर लिखित या सार्वजनिक आश्वासन दें। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Share This Article