Featuredखेलसामाजिक

IPL Deal : ₹2.70 लाख करोड़ नेटवर्थ, 75 साल उम्र… जानें कौन है वो अरबपति, जिसने खरीदी राजस्थान रॉयल्स

न्यूज डेस्क। Rajasthan Royals IPL Dealआईपीएल की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी Rajasthan Royals एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह मैदान नहीं बल्कि अरबों रुपये की बड़ी डील है। खबर है कि दुनिया के दिग्गज उद्योगपति Lakshmi Mittal ने राजस्थान रॉयल्स में बड़ी हिस्सेदारी खरीद ली है।

75 वर्षीय लक्ष्मी मित्तल दुनिया की सबसे बड़ी स्टील कंपनियों में शामिल ArcelorMittal के चेयरमैन हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 32 बिलियन डॉलर यानी लगभग ₹2.70 लाख करोड़ आंकी जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मित्तल परिवार ने उद्योगपति Adar Poonawalla के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स में 75 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का सौदा किया है। इस डील की अनुमानित कीमत करीब 1.65 बिलियन डॉलर बताई जा रही है।

लक्ष्मी मित्तल का जन्म राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर में हुआ था। बेहद साधारण कारोबारी परिवार से निकलकर उन्होंने वैश्विक स्टील इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। आज उनका कारोबार यूरोप, अमेरिका और एशिया समेत कई देशों में फैला हुआ है।
बताया जा रहा है कि इस डील के बाद राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा प्रमोटर Manoj Badale की हिस्सेदारी कम हो सकती है, हालांकि वे टीम के संचालन से जुड़े रहेंगे।

आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी और राजस्थान रॉयल्स ने पहले ही सीजन में खिताब जीतकर इतिहास रचा था। अब मित्तल परिवार की एंट्री के बाद टीम के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। क्रिकेट और कॉरपोरेट जगत दोनों की नजर इस मेगा डील पर टिकी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button