नई दिल्ली

AC Blast : AC ब्लास्ट से बिल्डिंग में लगी आग…! जलने और दम घुटने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत…यहां देखें VIDEO

छत का दरवाजा बंद होने से बढ़ा नुकसान

नई दिल्ली, 03 मई। AC Blast : विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य झुलस गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा और रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। फायर कंट्रोल रूम को सुबह करीब 3:47 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 14 फायर टेंडर तुरंत मौके पर भेजे गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन और हताहत

दिल्ली Fire Service के अनुसार, धुएं और आग के बीच से 12 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं और उनका इलाज अस्पताल में जारी है।

आग लगने की शुरुआती वजह

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण AC ब्लास्ट बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, दूसरी मंजिल पर एक फ्लैट में आग लगी, जो तेजी से तीसरी मंजिल तक फैल गई।

बताया जा रहा है कि तीसरी मंजिल पर मौजूद लोग खुद को बचाने के लिए छत की ओर भागे, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण बाहर नहीं निकल सके, जिससे जानमाल का नुकसान बढ़ गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन मौके पर कूलिंग ऑपरेशन (AC Blas) जारी है। अधिकारी अभी भी तलाशी अभियान चला रहे हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button