FeaturedBreakingकोरबासामाजिक

Korba News: CSEB टेंडर में ‘रेवड़ी मॉडल’ का आरोप..EE की ठेकेदार ने कलेक्टर से की शिकायत ,जांच की मांग

कोरबा। Korba CSEB Tender Irregularities जिले में राख परिवहन से जुड़े कार्यों टैंकर और अन्य सप्लाई को लेकर एक बार फिर विभागीय कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। सिविल कार्यों से जुड़े ठेकेदार Shreya Sales Corporation ने अधिकारियों पर मनमानी और भुगतान में देरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

https://aid.aey.mybluehost.me/website_678a5d94/korba-breaking-half-ash-full-bill-cseb-ash-transportation-in-plant-becomes-gold-mine-monitoring-system-in-the-dock/

EE पर गंभीर आरोप, टेंडर प्रक्रिया पर सवाल

Korba CSEB Tender ठेकेदार द्वारा कलेक्टर को सौंपे गए लिखित आवेदन में आरोप लगाया गया है कि राख परिवहन से संबंधित निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता का पालन नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिस्पर्धा को दरकिनार किया जा रहा है, जिससे अन्य पंजीकृत ठेकेदार आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं और कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

रेवड़ी की तरह बांट रहे काम’ का आरोप

आवेदन में यह भी कहा गया है कि संबंधित विभाग के कार्यपालन यंत्री विनय सोनी द्वारा चुनिंदा ठेकेदारों को ही निविदा प्रपत्र जारी किए जा रहे हैं। ठेकेदार का आरोप है कि काम “रेवड़ी की तरह” बांटा जा रहा है, जिससे पूरे सिस्टम की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कलेक्टर से जांच और पारदर्शिता की मांग

ठेकेदार ने कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग करते हुए टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जवाबदेही तय करने की उठी मांग

सिविल कार्यालय में कथित अनियमितताओं को लेकर विभागीय स्तर पर जवाबदेही तय करने की मांग की गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या रुख अपनाता है और जांच के बाद क्या कार्रवाई सामने आती है।

Related Articles

Back to top button