कोरबा
State Service Examination : कोरबा छात्रावास के तीन युवाओं ने फहराया परचम…! मेवा लाल, संजय कुमार और श्रीकांत कंवर ने स्टेट सर्विसेज़ परीक्षा में किया टॉप
आदिवासी विकास विभाग को मिली गर्व की घड़ी
कोरबा, 24 नवंबर। State Service Examination : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित राज्य सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणामों में कोरबा जिले के प्री/पोस्ट मैट्रिक आदिवासी छात्रावासों में अध्ययनरत तीन प्रतिभाशाली युवाओं ने चयन प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिले और आदिवासी विकास विभाग के लिए गर्व का क्षण है।
चयनित विद्यार्थी:
- मेवा लाल
- पिता: बाबू लाल
- प्री/पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास करतला (वि.ख. करतला) में 2010 से 2016 तक अध्ययनरत
- राज्य सिविल सेवा परीक्षा 2024 में समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक (ADSWD) पद पर चयन
- संजय कुमार
- पिता: बाबू लाल
- वर्ष 2010 से 2016 तक छात्रावास करतला में अध्ययनरत
- वित्त एवं योजना विभाग में अधीनस्थ लेख सेवा अधिकारी (SASO) के रूप में चयन
- श्रीकांत कंवर
- पिता: स्व. श्याम लाल कंवर
- पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास कोरबा (वि.ख. कोरबा) में 2012 से 2014 तक अध्ययनरत
- वाणिज्य कर विभाग में राज्य कर निरीक्षक (CTI) पद पर चयन
आदिवासी विकास विभाग, जिला कोरबा ने तीनों सफल अभ्यर्थियों, उनके परिवारों और छात्रावास प्रबंधन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। विभाग को विश्वास है कि छात्रावास के अन्य विद्यार्थी भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करते रहेंगे।



