Featuredदेशसामाजिक

Coal mine : कोयला खदान में धमाका, 7 लोगों की मौत, कई घायल…

बीरभूम। Coal mine : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक कोयला खदान में हुए धमाके से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। धमाका बीरभूम जिले के लोकपुर थाना क्षेत्र में स्थित गंगारामचक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड (जीएमपीएल) कोलियरी में हुआ, जहां कोयला क्रशिंग के दौरान यह ब्लास्ट हुआ।

सूत्रों के मुताबिक, कोयला खदान में विस्फोट कोयला क्रशिंग के लिए किया जा रहा था, जब यह हादसा अनजाने में हो गया। धमाका होते ही खदान में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद कई अधिकारी और कर्मचारी अपनी जान बचाकर भाग निकले।

स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बचे हुए मजदूरों को सुरक्षित निकालने का काम जारी है। इस बीच, घटनास्थल पर स्थानीय बीजेपी विधायक भी पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों से संपर्क करना शुरू कर दिया है और घटना की जांच जारी है। इस हादसे में घायल हुए कर्मचारियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button