छत्तीसगढ़

Former Minister मोहम्मद अकबर की तबीयत बिगड़ी…! हैदराबाद में चल रहा इलाज

पिछले कुछ समय से पीलिया से है पीड़ित

रायपुर, 05 नवंबर। Former Minister : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।

सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद अकबर पिछले कुछ समय से पीलिया (जॉन्डिस) से पीड़ित थे। प्रारंभिक उपचार के बाद स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें हैदराबाद ले जाया गया। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इस बीच, प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने मोहम्मद अकबर के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Related Articles

Back to top button