Featuredकोरबापुलिससामाजिक

Korba : हुंकरा पहाड़ी में मिली अधजली लाश.. थानेदार ने कहा…

कोरबा.कटघोरा थाना के हुंकरा पहाड़ी में अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। कटघोरा थाना प्रभारी धरमराज तिवारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि जिले में कटघोरा थानांतर्ग हुंकरा पहाड़ी के पास एक युवक की अधजली लाश पाई गई है। शव मिलने की सूचना से मौके पर हड़कंप मच गया। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। सुबह सुबह दिशा मैदान के लिए मौके पर पहुंचे लोगों ने जब लाश देखी तब सरपंच के साथ ही कटघोरा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। मृतक की शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है वहीं मौके पर एक जोड़ी चप्पल और एक सायकल पाई गई है। आशंका जताई जा रही है,कि रात के वक्त कुछ युवक शराब पीने आए होंगे और आपासी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया होगा। शव को पेट्रोल से जलाया गया होगा फिर उसे पहाड़ से नीचे फेंक दिया गया होगा।

Related Articles

Back to top button