बिलासपुर

Transfer Breaking : बिलासपुर प्रशासन में बड़ा फेरबदल…! तहसीलदार-नायब तहसीलदारों का ट्रांसफर…यहां देखें List

कई को मिली पदोन्नति

बिलासपुर, 15 जुलाई। Transfer Breaking : जिले में प्रशासनिक कसावट और सेवा वितरण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। इस आदेश के तहत एक दर्जन से अधिक तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वहीं कई अधिकारियों को पदोन्नति भी प्रदान की गई है। कलेक्टर अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि यह बदलाव प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाने, सेवा वितरण की गति तेज करने और ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रशासनिक पहुंच मजबूत करने के लिए जरूरी था। सभी अधिकारियों को तत्काल अपनी नवीन पदस्थापना का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख फेरबदल इस प्रकार हैं

  • राहुल शर्मा को नायब तहसीलदार से पदोन्नत कर सकरी तहसीलदार बनाया गया है।
  • आकाश गुप्ता, जो अब तक सकरी तहसीलदार थे, को अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
  • नीलम पिस्दा को पदोन्नति के साथ अतिरिक्त तहसीलदार पचपेड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • मनीषा झा को अतिरिक्त तहसीलदार सकरी नियुक्त किया गया है।
  • रोशनी कंवर, जो कोटा में कार्यरत थीं, अब तहसीलदार तखतपुर बनेंगी।
  • अप्रतिम पांडे को नायब तहसीलदार कोटा बनाया गया है।
  • प्रकृति ध्रुव को अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर नियुक्त किया गया है।
  • रोशन साहू को अतिरिक्त तहसीलदार मस्तूरी बनाया गया है।
  • उमाशंकर लहरे को मस्तूरी से स्थानांतरित कर तनपुर तहसील भेजा गया है।
यह प्रशासनिक फेरबदल जिले के प्रशासनिक ढांचे को अधिक चुस्त-दुरुस्त और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button