छत्तीसगढ़

Gutkha Factory : वॉशिंग पाउडर के नाम पर चल रही थी गुटखा फैक्ट्री…! दुर्ग पुलिस ने किया भंडाफोड़…मोबाइल बंद कर फरार हुआ आरोपी

गोदाम में मिला काला कारोबार

दुर्ग-भिलाई, 24 जून। Gutkha Factory : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कचांदूर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वॉशिंग पाउडर पैकिंग की आड़ में चल रही अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान मौके से जर्दा युक्त गुटखा बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल, पैकिंग सामग्री और मशीनें बरामद की गईं।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी मोहम्मद सानू ने 15–20 दिन पहले गोदाम किराए पर लेकर इसे निरमा पाउडर पैकिंग का काम बताकर संचालित किया था। बाद में संदिग्ध गतिविधियों के चलते उसने संपर्क बंद कर दिया।

स्थानीय गार्ड की सूचना पर पुलिस ने गोदाम मालिक की मौजूदगी में ताला खोलकर जांच की, जिसमें मिक्सर मशीन, कटर मशीन सहित भारी मात्रा में सामग्री मिली। इसके बाद पुलिस ने फैक्ट्री को सील कर दिया और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फूड सेफ्टी विभाग और प्रशासन की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

Related Articles

Back to top button